*👉🏻 मेयर के खिलाफ टिप्पणी करना पार्षद जगदीश समराये को पड़ा महंगा* *👉🏻 अपने ही वार्ड के निवासियों ने किया समराये के खिलाफ प्रदर्शन* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,10 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- वार्ड नंबर 78 के पार्षद जगदीश समराये को मेयर जगदीश राज राजा के खिलाफ बोलना महंगा पड़ गया। क्योंकि मेयर राजा के खिलाफ बोलने पर वार्ड 78 के निवासियों ने अपने ही पार्षद जगदीश समराये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड 78 के पार्षद जगदीश समराये ने मेयर राजा के खिलाफ टिप्पणी कर अखबारों में तो सुर्खियां बटोर ली लेकिन अपने ही वार्ड के निवासियों के गुस्से का शिकार हो गए। वार्ड 78 के निवासियों ने आज जगदीश समराये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि पार्षद जगदीश समराये वार्ड में काम तो करवा नहीं सकते सिर्फ अखबारों में खबरें लगवाने तक ही सीमित हैं।
उन्होंने कहा कि मेयर जगदीश राजा शहर के प्रथम नागरिक हैं वह चाहे किसी के भी इलाके में या घर में जा सकते हैं। वह चाहे कांग्रेसी हो, भाजपा का हो या अकाली दल का। उनके खिलाफ टिप्पणी करके पार्षद जगदीश समराये ने अपनी छोटी सोच का सबूत दिया है। इलाका निवासियों ने कहा कि पूर्व पार्षद प्रदीप सिंह राय आज भी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रीतम कौर, कौशल्या देवी, ओम प्रकाश, राजीव, राकेश, महेंद्र सिंह, सन्नी, किशन, शुक्ला, साहिल भगत, नेकराम, गीता रानी, गुरबचन सिंह व अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।
