*👉🏻 हत्या के प्रयास व लूटपाट में वांछित आरोपी काबू*
जालंधर,24 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या के प्रयास व लूटपाट के मामलों में वांछित दो अपराधियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि हत्या के प्रयास में वांछित दलजिंदर सिंह निवासी कपूरथला और लूटपाट के मामले में वांछित जालंधर निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता को भी काबू किया गया है। सतनाम सिंह सत्ता अपने साथी वरिंदर कुमार लहरी और संदीप उर्फ सन्नी के साथ मिलकर लोगों से पिस्तौल के बल पर लूटपाट करता था। उसने एक स्विफ्ट कार गांव चिट्टी निवासी अयूब मसीह से छीनी थी। बाद में गाड़ी पर जाली नंबर लगा कर लोगों से छीना-झपटी करते थे। दूसरे आरोपी जोकि हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। जिसकी पहचान कपूरथला निवासी दलजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दलजिंदर और उसके भाई नवजोत सिंह उर्फ ज्योति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 14 जनवरी 2016 को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में बाकी सब आरोपी तो गिरफ्तार हो गए थे लेकिन यह दोनों भाई वांछित थे। नवजोत सिंह विदेश भाग चुका है। दलजिंदर को गिरफ्तार किया गया है और अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया है ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए जा सकें। दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 35 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ की जा रही है।


