*👉🏻 थाना 6 के प्रभारी ने मोबाइल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से की बैठक* *👉🏻 कोई भी पुराना मोबाइल खरीदने से पहले दुकानदार ले मोबाइल बेचने वाले की आईडी*
जालंधर,15 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-थाना डिवीजन नं-6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने मोबाइल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी हिदायतें दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने बताया कि इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने सभी मोबाइल डीलरों से कहा कि वह कोई भी पुराना मोबाइल खरीदने से पहले मोबाइल बेचने वाले से आईडी प्रूफ जरूर लें। क्योंकि आजकल साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है। ज्यादातर अपराधी मोबाइलों के जरिये लोगों से ठगी या अन्य अपराध कर रहे हैं। इसलिए ऐसे अपराध को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। इस बैठक में विक्की जुनेजा,प्रिंस जुनेजा,रोहित बाहरी,मोनू मेहता,आकाश बजाज,जस्सी,राजन कपूर,गगन,सचिन,सुनील,ध्रुव,गगन,मोहित हंस,कमल,बिन्नू,राम,टीनू,अजय व अन्य मोबाइल डीलर मौजूद थे।



