*👉🏻 तजिंदर बिट्टू के स्वागत में आए डिप्टी मेयर बंटी के गनमैन की रिवाल्वर चुरा ले गया कोई* *👉🏻 गनमैन की हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में दाखिल, कांग्रेसी नेता के एक लाख रुपये भी चोरी* *👉🏻 देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी ख़बर हैड लाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर, 27 जुलाई 2019-(प्रदीप भल्ला)- आज जालंधर के सर्किट हाउस में पनसप के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए तजिंदर सिंह बिट्टू के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। उस कार्यक्रम में शहर के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
तभी अचानक कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी के गनमैन एएसआई भूषण कुमार की रिवॉलवर चोरी हो गई। रिवाल्वर चोरी होने का पता चलते ही एएसआई की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।
जिसे तुरंत ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। रिवाल्वर चोरी होने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।
सोचने वाली बात यह है कि अगर पुलिस मुलाजिम अपने ही वेपन की देखभाल नहीं कर सकते तो शहर की सुरक्षा राम भरोसे ही हो रही है। वही कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी नेता मलकीत सिंह भीरा की जेब से भी एक लाख रुपये की नकदी चुराए जाने की सूचना मिली है।




