*👉🏻 बस्तियात इलाके के मशहूर शराब तस्कर व सिलेंडरों से गैस चोरी करने वाले के घर पुलिस की रेड,सिलेंडर बरामद*
जालंधर,16 अक्तूबर-(ज्ञान सिंह)-थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते बस्ती पीरदाद में स्थित एक घर में पुलिस ने रेड कर 27-28 सिलेंडर जब्त किए हैं। यह घर बस्तियात के मशहूर सिलेंडरों से गैस निकालने वाले के भाई राजू का था। पुलिस द्वारा रेड किये जाने की सूचना आरोपी तक पहले ही पहुंच गई। जिस कारण वह घर से फरार हो गया। सूचना के मुताबिक आरोपी व उसका भाई शराब तस्करी का धंधा भी करता है और अक्सर विवादों में रहने के कारण चर्चा में रहता है। रेड की सूचना मिलने के कारण आरोपी ने घर से अवैध शराब तो गायब कर दी लेकिन उसके घर से सिलेंडर बरामद हो गए। पुलिस ने फरार आरोपी राजू पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि आज सुबह भी आरोपी और उसके भाई की इलाके के पार्षद के साथ किसी धार्मिक समागम की पर्ची कटवाने को लेकर तूं-तूं मैं-मैं हुई थी।

