*👉🏻 एडीसीपी सुडरविली की स्पेशल टीम ने पकड़ा शराब से भरा ट्रक*
जालंधर,20 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-एडीसीपी डी.सुडरविली की स्पेशल टीम के सदस्यों गुरविंदर सिंह विर्क,अमित कुमार व नितिन शर्मा ने अवैध शराब से भरे ट्रक को ज़ब्त किया है। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना भार्गव कैम्प में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिस कर्मियों को सूचना मिली थी कि थाना भार्गव कैम्प के अंतर्गत आते कोट मोहल्ला में एक ट्रक में अवैध शराब लोड की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर मौके से ट्रक में लोड की हुई 530 पेटी अवैध शराब को ज़ब्त कर लिया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी पहचान अंकित,मनी व विनय निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों पर थाना भार्गव कैम्प में मामला दर्ज किया गया है।



