*👉🏻 अमृतसर में रावण दहन दौरान रेल हादसे में मारे गए लोगों को कांग्रेस भवन में दी श्रद्धांजलि*

जालंधर,20 अक्तूबर-(प्रदीप भल्ला)-कल शाम अमृतसर में जोड़ा फाटक नजदीक रावण दहन के दौरान रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति हेतु जालंधर के कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान स. दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद चौधरी, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी व जिला प्रधान स.दलजीत सिंह आहलुवालिया ने कहा कि जो कल शाम अमृतसर में हादसा हुआ है वह बहुत ही दुखद घटना थी। जिसमें कितने ही लोगों की जानें चली गई और यहां तक कि एक ही परिवार के तीन-तीन लोग भी मारे गए। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता करने की घोषणा करती है। स.आहलुवालिया ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।इस शोक सभा में पार्षद विपन चड्ढा,सतनाम सिंह बिट्टा,अशोक गुप्ता,पार्षद जगदीश समराये व कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
