*👉🏻 पेमा प्रधान की बेटी यशिका ने फिर जीता गोल्ड मैडल* *👉🏻 सहोयदा इंटर स्कूल अंग्रेजी मुकाबले में स्वामी संत दास की छात्रा यशिका फिर प्रथम* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,30 नवंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- पेमा प्रधान सुरिंदर पाल की बेटी यशिका ने एक बार गोल्ड मैडल जीता है। जालंधर में 40 स्कूलों में अंग्रेजी भाषा के सहोयदा इंटर स्कूल मुकाबलों में स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की छात्रा यशिका ने सोने का मैडल हासिल किया है।
जालंधर के 40 स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल में ही आयोजित की गयी थी। जिसमें डीएवी कॉलेज के शरद मनोचा, एपीजे स्कूल की अंग्रेजी की डायरेक्टर नवजोत, डीेएवी कॉलेज की एचओडी मुकुल ने बतौर जज की भूमिका अदा की।
इस दौरान अंग्रेजी भाषा में मिशन चद्रयान टू विद्यार्थियों के लिए एक शिक्षा, सोशल मीडिया व पर्यावरण की संभाल में स्टूडेंट्स का योगदान मुख्य विष्य थे, जिस पर विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। इसमें चंद्रयान -2 पर अंग्रेजी भाषा में अपने विचार पेश कर स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की यशिका ने 103 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। उसको सोने के पदक से नवाजा गया। प्रिंसिपल टीपी कौर ने यशिका को बधाई दी है।

