*👉🏻 जे.सी रिसोर्ट प्रबन्धकों के खिलाफ अदालत में केस दायर, नियमों मुताबिक नहीं बना है रिसोर्ट* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,8 जुलाई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-शहर के मशहूर जे.सी रिसोर्ट के प्रबंधकों के खिलाफ जालंधर की अदालत में केस दायर किया गया है। गुरिंदर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा ये केस दायर किया है। गुरिंदर सिंह के वकील मनित मल्होत्रा ने बताया कि जे.सी रिसोर्ट के लॉन के ऊपर से हाई टेंशन बिजली की तारें निकलती हैं।
कानूनन तारों के नीचे किसी भी तरह से व्यक्तियों का इकट्ठ नहीं किया जा सकता लेकिन जे.सी रिसोर्ट के प्रबंधक लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर उन हाई टेंशन तारों के नीचे फंक्शन करवाते है। जिसमें सैंकड़ों की तादात में लोग इकट्ठे होते हैं। अगर किसी दिन बिजली की तारों में खराबी आने के कारण वह लोगों पर गिरती है तो सैंकड़ों लोगों की जान पर बन सकती है। इसीलिए गुरिंदर सिंह के द्वारा जे.सी रिसोर्ट के प्रबंधकों के खिलाफ नियमों की उलंघना कर रिजॉर्ट बनाने और लोगों की जान को जोखिम में डालने का केस दायर किया गया है।
इस केस में जेडीए के ईओ, पुडा और पटियाला में बिजली बोर्ड के चेयरमैन को पार्टी बनाया गया है। ये केस माननीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन सुषमा देवी की अदालत में था। जिसकी सुनवाई अब 16 जुलाई 2019 को होगी।
