*शशि शर्मा पर हमला सुपारी किलिंग का प्रयास…!!!* *-पैसे लेकर हत्या के इरादे से आए थे जालंधर और लुधियाना के गैंगस्टर* *-मकसूदा बम कांड में भी आया था एक युवक का नाम*

aजालंधर,28 नवंबर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन फ्रंट के राष्ट्रीय चैयरमैन शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सनी शर्मा पर हुआ जानलेवा हमला उस समय नया मोड़ ले गया जब इस में सुपारी किलिंग का मामला सामने आ गया। शशि शर्मा की हत्या करने के इरादे से जालंधर लुधियाना के गैंगस्टर को सुपारी देकर हत्या के लिए भेजा गया था। यह खुलासा खुद शशि शर्मा ने होश आते ही किया। शशि शर्मा का कहना था कि वह हमेशा ड्रग माफिया भू-माफिया और पुलिस की काली भेड़ों के खिलाफ लड़ते रहे हैं। उनका कहना था कि सुबह उन्होंने एक बड़े जमीनी विवाद में समझौता करवाया और कुछ देर बाद ही उन पर हमला हो गया। यह हमला इस विवाद की आड़ में भी हो सकता है और किसी ने मौका पा कर करवाया भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि हमलावर लगातार कह रहे थे कि किसी का साथ देने का नतीजा क्या होता है, यह अभी बताएंगे। यह कह रहे थे कि उनके खिलाफ जाने पर मौत ही मिलती है। उनका कहना था कि उनको मारने आए हमलावरों को रोकने के लिए उनका बेटा सनी आया तो उस पर भी जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले ही पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है कि उनको जान का खतरा है, इसके बावजूद उन पर हमला हुआ।
वर्णन योग्य है कि मंगलवार दोपहर को अज्ञात युवकों ने शशि शर्मा के बस स्टैंड के पास स्थित दफ्तर में धावा बोला और शशि शर्मा व सनी शर्मा पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने शशि शर्मा पर गोली चला मारने का का प्रयास किया। इस मामले में कुछ हमलावरों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि एक हमलावर का नाम मकसूदा बम कांड में भी आया था।
