*👉🏻 कम्पनी बाग में संदिग्ध होने की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप*
अमृतसर,29 नवंबर-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- अमृतसर के कंपनी बाग में संदिग्ध छिपे होने और बम रखे जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके चलते पुलिस ने अमृतसर के कंपनी भाग को सील कर देर रात 2:00 बजे जांच शुरू कर दी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया और कंपनी बाग के कोने-कोने की तलाशी ली। 6 घंटे तक चली इस चैकिंग में सुबह सैर करने आने वाले लोगों को भी कंपनी बाग में जाने नहीं दिया गया। गहनता से जांच करने के बावजूद पुलिस को ना तो कोई बम मिला और ना ही कोई संदिग्ध। यह सब किसी ने मात्र अफवाह उड़ाई थी। लेकिन इस अफवाह के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अमृतसर के निरंकारी भवन में भी आतंकी हमला हुआ था जिस कारण पुलिस प्रशासन पहले ही सचेत है।
