*👉🏻 मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशी शर्मा पर हमला करने वाले बदमाश दलबीर सिंह दलबीरा की अमृतसर जेल में पिटाई, पसली टूटी, अस्पताल में भर्ती* *👉🏻 खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स के आंतकी रमनदीप सिंह ने पीटा दलबीरा को* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,20 दिसंबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-मानवाधिकार संगठन पंजाब के प्रधान शशि शर्मा व उनके बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले बदमाश दलबीर सिंह दलबीरा को अमृतसर जेल में आतंकी रमनदीप सिंह ने पीट दिया। पिटाई के दौरान घायल बदमाश दलबीरा को अमृतसर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स के आतंकी रमनदीप सिंह पर अमृतसर के इलाहाबाद थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक बदमाश दलबीरा पहले भी जेल में कैदियों से विवाद कर चुका है। इस बार उसने आंतकी रमनदीप सिंह के साथ विवाद किया था। जिसके बाद आंतकी ने ईंट से वार कर बदमाश दलबीरा पर हमला बोल दिया। जिस कारण दलबीरा घायल हो गया। जेल प्रशासन ने ईंट बरामद कर ली है और दलबीरा को अमृतसर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवा दिया है। सूत्र बताते है कि दलबिरा की पसली को रमनदीप ने ईट मारकर तोड़ दिया है, गौरतलब है कि दलबिरा का विवादों से पुराना रिश्ता है और वह जेल में रहकर भी लड़ाई झगड़ो को अंजाम देता रहता है।
