*👉🏻 एक व्यक्ति से हुए 10 संक्रमित,एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल,तीन लवली सेनिटेशन के कर्मचारी* *👉🏻 ज्यादातर ऑटो चालक कर रहे कोविड-19 की गाइडलाइन की उलंघना, बहुत से लोग सड़कों पर निकल रहे हैं बिना मास्क पहने* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 02 जून 2020-(एच.ई)- जालंधर के लिए मंगल भारी साबित हुआ। दिन निकलते ही जालंधर में कोरोना पॉजिटिव 10 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सात डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले एक ही परिवार के हैं, जबकि तीन नकोदर रोड पर स्थित लवली सैनिटेशन में काम करने वाले हैं। सभी मरीज एक ही व्यक्ति से संक्रमित हुए हैं। डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला जो व्यक्ति पहले संक्रमित हुआ था यह सभी उसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। पॉश एरिया होने के कारण लोगों में अब दहशत का माहौल बन गया है।आज पॉजिटिव आये मरीजों में 4 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। जिनमें एक 73 साल की महिला तो एक 20 साल का युवक है। सरकार ने अनलॉक-1 शुरू कर लोगों को राहत देने का जो फैसला किया है वह शायद अब भारी पड़ने लगेगा, क्योंकि महानगर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इधर से उधर बिना मास्क के ही घूमते दिखाई देते हैं।
यह लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही बिना मास्क के घूमते हैं और एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। अगर प्रशासन ने ऐसे लोगों पर सख्ती ना की तो वह दिन दूर नहीं जब जालंधर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती बहुत ज्यादा हो जाएगी।
–ऑटो वाले नहीं कर रहे गाइडलाइन का पालन– शहर में ज्यादातर ऑटो चालक सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वह अपने ऑटो में निर्धारित की गई सवारियों से ज्यादा सवारियां बिठाकर ले जाते हैं जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसी तरह शहर में बहुत से दोपहिया वाहन चालक बिना मास्क के ही सड़कों पर जाते हुए दिखाई देते हैं।
वैसे तो पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है लेकिन ऑटो चालकों की तरफ पुलिस का ध्यान नहीं जाता। पुलिस प्रशासन भी दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटने में ही व्यस्त दिखाई देती है। जबकि उन्हें चाहिए कि वे नाके पर हर आने जाने वाले के मास्क चेक करें। अगर कोई बिना मास्क के निकलता है तो उस पर सरकार द्वारा तय किया गया जुर्माना लगाया जाए और साथ ही उन्हें इस महामारी के बारे में बचाव संबंधी जागरूक किया जाए। अगर प्रशासन ने गाइडलाइन की उलंघना करने वाले लोगों पर सख्ती नहीं की तो शहर में मरीजों की गिनती इतनी बढ़ जाएगी कि एक बार फिर से शहर को बंद करने की नौबत ना आ जाये। लोगों को भी चाहिए कि अगर सरकार ने आपको छूट दी है तो उसका गलत फायदा ना उठाये। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
