*👉🏻 थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में बढ़ रहे हैं अपराधियों के हौंसले* *👉🏻 थाना बावा खेल के क्षेत्र में नशा तस्करी और लूटपाट की बढ़ रही है वारदातें* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस 👇🏻*
जालंधर, 05 फरवरी 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र अवैध शराब माफिया का धंधा जोरों पर है। इलाके में नशा तस्करी के इलावा लूटपाट और छीना झपटी की वारदातें भी हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा हुआ है।
यह आरोप शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप प्रमुख राजेश रिंकू ने पार्टी कार्यालय में हुई एक बैठक दौरान लगाए हैं। शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर मधुबन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई एक विशेष बैठक में राजेश रिंकू ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते क्षेत्रों में शराब माफिया का पूरा जोर है। इसके इलावा इलाक़े में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातें भी बढ़ रही हैं जिसे लेकर पुलिस प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बीते हफ्ते में ही थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते क्षेत्रों में चार बड़ी वारदातें हुई है जिसे पुलिस द्वारा हल नहीं किया गया है। इन वारदातों को लेकर इलाका निवासियों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। शराब माफिया के कारण भी इलाके में दहशत हैं क्योंकि शराब माफिया के करिंदे आए दिन इलाका निवासियों को धमकाते रहते हैं। राजेश रिंकू ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पड़ते इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए या इसकी कमान किसी ऐसे अधिकारी को सौंपी जाए जो अपराधियों पर नकेल लगा सके। इस बैठक में राजेश रिंकू के इलावा बड़ी गिनती में शिवसैनिक मौजूद थे।
