*👉🏻 फौज में भर्ती के लिए पहुंचे युवा, ज्यादातर युवा शारीरिक रूप से नहीं है मजबूत* *👉🏻 अब पहले रिटन टेस्ट होगा उसके बाद होगा फिज़िकल टेस्ट, बच्चों के शारीरिक रूप से मजबूत न होने पर डीजीआर ने जताई चिंता*

जालंधर 2 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला)-सेना की भर्ती के लिए चार जिलों से युवा जालंधर कैंट में पहुंचे हैं। 2 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में 13400 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाई है। रोजाना 2500 से 3000 युवा भर्ती प्रक्रिया में आ रहे हैं। डिप्टी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटमेंट (पंजाब एंड जम्मू कश्मीर) ब्रिग्रेडियर जगदीप दहिया ने बताया कि पहले फिज़िकल टेस्ट लेने के बाद लिखती टेस्ट लिया जाता था। लेकिन अब पहले फिज़िकल टेस्ट लिया जा रहा है और उसमें से पास होने के बाद ही लिखती टेस्ट लिया जाता है। ब्रिग्रेडियर जगदीप दहिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के युवा शारीरिक रूप से मजबूत नहीं है। अगर एक बैच के बच्चों को दौड़ाया जाता है तो उनमें से दो या तीन बच्चे ही दौड़ पूरी करने के बाद फिट नज़र आते हैं। ज्यादातर बच्चे तो दौड़ भी पूरी नहीं कर पाते। बच्चों की अपनी शारीरिक मज़बूती को खोना चिंता का विषय है। युवाओं में सेना में भर्ती होने का जज़्बा तो है लेकिन वह शारीरिक टेस्ट से ही निकल नहीं पा रहे हैं।
