*👉🏻 पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस एल्डर्स डे* *👉🏻 पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पेंशनर्स की समस्याओं को सुना* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,13 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- डीजीपी पंजाब/चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों पर जालंधर के पुलिस लाइन में पुलिस एल्डर्स डे मनाया गया।
जिसकी अध्यक्षता जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। इस समागम में जिला के सभी पुलिस पेंशनर्स पहुंचे। जिनका स्वागत पुलिस कमिश्नर द्वारा किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस पेंशनर्स को आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें जल्द ही हल करने का भरोसा दिलाया।
इस समागम दौरान डीसीपी अमरीक सिंह पवार, अरुण सैनी, गुरमीत सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर बिमल कांत व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। अंत में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस समागम में शामिल होने के लिए पहुंचे सभी पुलिस पेंशनर्स, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। पुलिस पेंशनर्स के प्रधान रिटायर्ड डीएसपी चरण सिंह ने इस समारोह के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया।

