*👉🏻 जालंधर यूथ कांग्रेस प्रधान के लिए नार्थ से दावेदारी पेश की गौरव शर्मा नोनी ने*

जालंधर,2 दिसम्बर-(हरदीप सिंह बब्बू)- यूथ कांग्रेस की प्रधानगी को लेकर पूरे शहर में घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले दो साल पुरानी नीति को बदलकर फिर से पुराने पैटर्न पर यूथ कांग्रेस का प्रधान बनाने का फैसला किया है। 12 दिसंबर तक इसके लिए सदस्यता अभियान के तहत पंजीकरण करवाना होगा। जालंधर यूथ प्रधान के लिए नार्थ क्षेत्र के रहने वाले युवा नेता व समाजसेवक गौरव शर्मा नोनी ने खुद की दावेदारी पेश की है। जिसे बेहद मजबूती के साथ देखा जा रहा है। नोनी की युवाओं में अच्छी पैठ है। नोनी पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के खासम- खास मानेेे जाते हैं। जिनका परिवार वर्षो से कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में नोनी की जालंधर नार्थ से दावेदारी बेहद प्रबल मानी जा रही है। नोनी हमेशा युवाओं की आवाज के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। मीडिया कर्मियों से बातचीत दौरान गौरव शर्मा नोनी ने कहा कि जनता उन्हें भारी बहुमत से जितागी, क्योंकि उनकी हर वर्ग के साथ अच्छे सम्बंध है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें काम करने व जनता की सेवा करने का मौका दिया है। जनता से अपील करते हुए गौरव शर्मा नोनी ने कहा कि उन्हें अपना वोट और प्यार देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं। नोनी ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए दिन रात मौजूद हैं। जनता के हर काम को वह पहल के आधार पर हल करवाएंगे। नोनी ने खास करके युवाओं से कहा है कि वह उन्हें अपना वोट और साथ दें ताकि वह समाज से नशे के कोहाड़ को खत्म कर सके।

