*👉🏻 जंगल से रास्ता भटक कर शहर में आया सांभर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 22 अक्तूबर 2020-(प्रदीप भल्ला)- मौसम बदलते ही जंगली जानवरों का रास्ता भटक कर शहर की तरफ आना शुरू हो गया है। आज एक सांभर धुंध के कारण जंगल से रास्ता भटकता हुआ शहर के लम्मा पिंड चौक की तरफ आ गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मारा गया। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी एएसआई इंदरजीत सिंह और एएसआई दर्शन कुमार मौके पर पहुंच गए जिन्होंने बताया कि सुबह 6:00 बजे के करीब एक सांभर जंगल से रास्ता भटक कर शहर के लम्मा पिंड फ्लाईओवर के पास पहुंच गया।
वाहनों को देख कर घबराया सांभर इधर-उधर भागते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। पीसीआर कर्मियों ने वन विभाग की टीम को मृत सांभर के बारे में सूचित किया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत सांभर को अपने साथ ले गई। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि जैसे ही सर्द मौसम शुरू होता है तो जंगली जानवर धुंध के कारण रास्ता भटक कर शहर की तरफ आ जाते हैं। आज भी ऐसा ही हुआ जब तड़कसार एक सांभर रास्ता भटक कर लम्मा पिंड फ्लाईओवर की तरफ आ गया और एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मारा गया।

