*👉🏻 थ्री स्टार कॉलोनी में सैर कर रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला* *👉🏻 हमलावरों द्वारा बेटे को जबरदस्ती कार में डाल लें जाने की कोशिश ,कॉलोनी निवासियों के इकट्ठा होने पर मां-बेटे को लहूलुहान कर फरार हुए हमलावर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 10 जून 2021-(एच.ई)-बीती रात थाना डिवीजन नंबर आठ के अंतर्गत पड़ती थ्री स्टार कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हुए तेजधार हथियारों से लैस 15-20 हमलावरों ने सैर कर रहे मां-बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद हमलावरों ने बेटे को ज़बरदस्ती गाड़ी में बिठा कर ले जाने की कोशिश की तो मां ने उन्हें रोका। गुस्साए हमलावरों ने तेजधार हथियारों से मां को जख्मी कर दिया। मौके पर कॉलोनी निवासियों के इकट्ठा होते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत थाना नंबर आठ की पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि वह अपनी कॉलोनी के बाहर अपनी माता पलविंदर कौर के साथ सैर कर रहा था।
इस दौरान बाबा नामक युवक का उसे फोन आया और बातचीत दौरान ही दोनों की गाली गलौच हो गई।कुछ समय बाद फिर बाबा ने फोन पर साबी नामक व्यक्ति से बात करवाई जो खुद को गैंगस्टर बता रहा था जो उसे मारने की धमकियां दे रहा था। इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। एक घंटे बाद रात करीब 9:30 बजे साबी लाहौरिया व बावा काजी मंडी ने 15 समर्थकों के साथ मां बेटे पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमलावर उसे जबरी गाड़ी में बिठा कर अपनी हवेली में ले जाने लगे तो मेरी माता ने उन्हें रोका। बचाव कर रही मेरी मां को सड़क पर घसीटकर पीटा और कपड़े तक फाड़ कर बेईज्जत किया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिवारिक मेंबरों की मदद से घायल अवस्था में हरप्रीत को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां हरप्रीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। जख्मी पीड़ित पलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गुंडागर्दी करने वाले हमलावरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
