इन मोबाइल कंपनियों ने दिया ग्राहकों को नए साल का तोहफा, ये सेवा कर दी मुफ्त
अब देश की टेलीकॉम कंपनियों ने इस नए साल अपने ग्राहकों को एक तोहफा देने का फैसला किया है। जी हां, टेलीकॉम कंपनी BSNL और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-IDEA ने अपने ग्राहकों को नए साल का एक खास तोहफा देते हुए एक सेवा को पूरी तरह से फ्री कर दिया है।

बता दें कि अब आप इन दोनों कंपनियों की इस सेवा को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकती है। इसका मतलब ये है कि अब इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज आपको नहीं देना पड़ेगा।
मालूम हो कि अभी तक इस सेवा के लिए रिलायंस जियो को छोड़कर अन्य सभी कंपनियों के ग्राहकों को चार्ज देना पड़ा रहा था। चलिए बताते हैं हम किसकी बात कर है हैं।
ये सेवा होगी अब फ्री
दरअसल अब BSNL और Vodafone-IDEA की ओर से अपने ग्राहकों के लिए ब्लैकआउट डेज चार्ज को खत्म कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब इन दोनों कंपनियों के ग्राहकों को 31 दिसंबर 1 जनवरी समेत अन्य फेस्टिवल वाले दिनों पर एसएमएस भेजने के लिए अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
इसका सीधा मतलब यह है अब आप होली, दिवाली, न्यू ईयर पर अपने दोस्तों, परिजनों और परिचितों को मुफ्त में मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
रिलायंस जियो की वजह से लिया फैसला
दरअसल पूरा मामला ये है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को सभी दिनों में मुफ्त कॉलिग डाटा और मैसेज की सुविधा देती है।
और तो और जियो फेस्विट सीजन और ब्लैक आउट डेज में भी जियो अपने ग्राहकों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेती हैं।
जाहिर है कि अब रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए BSNL और Vodafone-IDEA ने अपने ग्राहकों को ब्लैकआउट डेज में लगने वाले चार्ज से मुक्ति दी है।
क्या होता है ये ब्लैकआउट डेज
जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनियां दिवाली, होली और न्यूईयर जैसे मौकों को ब्लैकआउट डेज कहती हैं। इन मौकों पर कंपनियां अपने ग्राहकों से मैसेज भेजने के लिए अतिरिक्त चार्ज वसूलती हैं।
