*👉🏻 स्कूल में बरसाई पैट्रोल भरी बोतलें, एक्टिवा को लगाई आग* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,24 जुलाई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते शास्त्री नगर में स्थित मदर मैरी किंडर गार्डन स्कूल में कुछ लोगों ने पेट्रोल से भरी बोतलें बरसाई और स्कूल के बाहर खड़ी एक्टिवा को आग लगा दी। जानकारी देते हुए गीता महाजन पत्नी महेश महाजन 
निवासी शास्त्री नगर ने बताया की कुछ समय पहले उन्होंने अपने बेटे विराट का रिश्ता अपनी सहेली की लड़की के साथ तय किया था, लेकिन लड़की के भाई रिधम को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। जिसके बाद बेटा कैनेडा चला गया। मगर जिस लड़की से बेटे का रिश्ता किया था उसका भाई रिधम हम से रंजिश रखने लगा। रिधम पहले भी कई बार फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दे चुका है। बीती रात भी रिधम ने उनके घर पर पत्थरबाजी की और बाद में फोन पर उन्हें धमकाया। सुबह जब स्कूल खुला तो फिर से स्कूल में पेट्रोल पंप बरसाए गए और स्कूल के बाहर खड़े एक्टिवा को आग लगा दी गई। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
