*👉🏻 चुनावी सीजन में चोरी, पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की खुली पोल* *👉🏻 सेनेटरी शॉप में चोरी, लाखों का नुकसान*
जालंधर-(टिंकू पंडित)-थाना तीन के अंतर्गत पड़ते प्रताप बाग़ की मेन मार्किट में बीती रात चोरों ने मैक्स सेनिटेशन नामक दुकान का शटर तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी देते हुए दुकान मालिक विनय ढल्ल निवासी भाई दित्त सिंह नगर ने बताया कि वह रात दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह साथ ही स्थित पॉल अस्पताल के डॉक्टर का उन्हें फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब आकर देखा तो दुकान से 70हज़ार की नकदी व सामान चोरी हो चुका था। विनय ने बताया कि उनकी दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। इस घटना से पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुल गई है। चुनावी सीजन के चलते शहर में जगह-जगह पुलिस व फुट पेट्रोलिंग होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम दे गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
