*👉🏻 कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले 21 लोगों के खिलाफ देहात पुलिस के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 24 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- विश्व में तेजी से फैल रही महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंजाब सरकार द्वारा पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। एसएसपी जालंधर देहाती नवजोत सिंह माहल ने कर्फ्यू को सख़्ती से लागू करवाने के लिए 1532 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि कर्फ्यू की उल्लंघना करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक भी किया जाए। आज देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों में कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले 21 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन लोगों ने कर्फ्यू के दौरान अपनी दुकानें, मैरिज पैलेस इत्यादि खोल रखे थे और कुछ लोग सड़कों पर वाहन लेकर निकले थे जिन पर देहात पुलिस ने सख्ती करते हुए मामला दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनकी सूची नीचे दी गई है।👇

