*👉🏻 6 वर्षीय बच्ची से गलत हरकत करने वाले वैन ड्राइवर को 20 साल की सजा* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
अंबाला,21 जनवरी 2020-(एच.ई)-अंबाला की माननीय अदालत ने 6 साल की बच्ची से गलत हरकत करने वाले आरोपी वैन ड्राइवर को 20 साल की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि अंबाला में एक स्कूल वैन के ड्राइवर ने 6 साल की बच्ची से गलत हरकत की थी। जिसके बाद आरोपी पर वहां की अदालत में केस चलाया गया। हालांकि माननीय अदालत में पीड़ित बच्ची की मां अपने बयानों से पलट गई थी मगर अदालत ने बच्ची के बयानों पर आरोपी ड्राइवर को 20 साल की सजा का फैसला सुनाया। इस मामले में बचाव पक्ष अब हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।

