MeToo के फेर में फंसे फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी,असिस्टेंट ने लगाया यौन शोषण का आरोप

मी टू मूमेंट की आंच अब कई सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर पहुंच गई है। राजू हिरानी पर संजू फिल्म में उनकी एक असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। असिस्टेंट के मुताबिक फिल्म संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान उनका शोषण किया गया। हालांकि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
असिस्टेंट डायरेक्टर के मुताबिक उनके साथ यह शोषण संजू पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीनों के दौरान हुआ है। असिस्टेंट ने कहा कि विरोध करने पर राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी तक दी थी। साथ-साथ करियर को लेकर भी उल्टी-सीधी बातें कही थी। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने राजू हिरानी की शिकायत फिल्म संजू के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को मेल के जरिए की थी।शोषण की खबर के बाद विधु विनोद चोपड़ा इससे बिल्कुल खुश नहीं हैं। का जा रहा है कि विधु अब हिराने से सभी कनेक्शन खत्म करने का निर्णय लिया है।
इन पर भी लग चुका है आरोप
साल 2018 में बॉलीवुड में मी टू की आंधी की चपेट में कई स्टार के नाम आए थे। इनमें सबसे पहले नाना पाटेकर आरोपों के घेरे में आए। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकटर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। तनुश्री ने नाना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। उसके बाद साजिद खान, आलोक नाथ जैसे कई बड़े मी टू मूमेंट में लिए गए। मी टू मूमेंट का असर केवल बॉलीवुड तक की सिमित नहीं रहा। इसकी चपेट में राजनेता भी आए।

