*👉🏻 70 हज़ार मि.लीटर अल्कोहल, एक पिस्तौल 32 बोर और इनोवा गाड़ी सहित दो काबू* *👉🏻इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना करतारपुर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक इनोवा गाड़ी में से 70,000 मि.लीटर अल्कोहल, एक 32 बोर पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सबडिवीजन करतारपुर सुरिंदर पाल ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने करतारपुर जीटी रोड बिजली घर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। तभी जालंधर की तरफ से आ रही एक सिल्वर रंग की इनोवा को पुलिस पार्टी ने रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमें से 2 ड्रम 70,000 मि.लीटर अल्कोहल के और एक 32 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस पार्टी ने इनोवा में सवार दोनों व्यक्तियों को काबू कर जांच की तो पता चला की इनोवा पर लगाया हुआ नंबर भी जाली है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम रविंद्र सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी पिंड इनायतपुर मजीठा और गुरदेव सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी पिंड संगतपुरा जिला अमृतसर बताया। पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है।

