*👉🏻 महानगर में चली गोली, तीन घायल, जिनमें दो फोटोजर्नलिस्ट, पढ़ें पूरी खबर*
जालंधर,14 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बारादरी के अंतर्गत आते तहसील कांपलेक्स के सामने एक ढाबे पर बैठे हुए सिक्योरिटी ट्रांस एजेंसी के गनमैन गुरमेज सिंह निवासी जीरा के हाथ से गोली चल गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। जिनमें दो फोटो जर्नलिस्ट भी शामिल थे। जानकारी देते हुए दैनिक सवेरा के घायल फोटोजर्नलिस्ट रमेश नैय्यर और दैनिक भास्कर के फोटोजर्नलिस्ट रजत ग्रोवर ने बताया कि वह तहसील कंपलेक्स के सामने अपने कुछ और साथियों के साथ ढाबे पर खड़े चाय पी रहे थे।
तभी सिक्योरिटी ट्रांस कंपनी के गनमैन गुरमेज सिंह के हाथ में पकड़ी हुई लोडिड दोनाली नीचे गिर गई। नीचे गिरने के कारण दोनाली से गोली चल गई और उससे निकले छर्रे रजत ग्रोवर रमेश नैयर और अमित शुक्ला को लग गए। घायल हुए रमेश नैय्यर और रजत ग्रोवर को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जबकि अनिल शुक्ला को किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना बारादरी और थाना चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।थाना चार के प्रभारी गनमैन गुरमेज सिंह को राउंडअप कर थाने ले गए थे।खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।