*👉🏻 कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में जा रही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस हुई हादसा ग्रस्त, 5 की मौत 20 से ज्यादा घायल* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर व देखें मौके की दर्दनाक तस्वीरें सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
मोगा, 23 जुलाई 2021-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के लिए जा रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस जालंधर-बरनाला रोड स्थित लोहारा चौक पर यात्री बस से टकरा गई। जिस कारण कार्यकर्ताओं से भरी हुई बस और यात्री बस के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा से अमृतसर जा रही यात्री बस के साथ कार्यकर्ताओं की बस की टक्कर हुई थी। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यकर्ताओं से भरी हुई बस काफी तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करते हुए दोनों बसों की टक्कर हो गई।


