देहात पुलिस ने लुटेरे पकड़े,सामान बरामद
जालंधर/ गुरिंदर सिंह-देहात पुलिस ने लूट करने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है।जिनमें से एक जमानत पर बाहर आया है। जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर,एसपी आरएस चीमा ने बताया कि डीएसपी सुरिंदर मोहन की हिदायतों पर सीआईए-2 देहाती के प्रभारी शिव कुमार ने पुलिस पार्टी सहित भुलत्थ मोड़ करतारपुर नाकाबंदी की हुई थी।शक के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका और तलाशी दौरान उनके पास से 8 जोड़ियां सोने की बालियां,एक सोने की चेन, एक मोटरसाईकल व धातर बरामद हुई।आरोपियों की पहचान शम्भू पुत्र चमन लाल निवासी होशियारपुर,राज कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी क़ाज़ी मंडी जालंधर के रूप में हुई है।आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो पता चला कि राज कुमार कुछ दिन पहले ही कपूरथला जेल से जमानत पर बाहर आया है।दोनों साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।