ज़मीनी विवाद में चली गोली,दो घायल, घायलों का जालंधर सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
जालंधर-जिला जालंधर के लोहियां में पड़ते गांव लालूवाल में ज़मीनी विवाद के चलते गोलियां चल गई।जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए।जानकारी देते हुए घायलों के रिश्तेदारों ने बताया कि गांव में आढ़ती गुरसेवक की ज़मीन पर कब्ज़ा करने के लिए आया था।
जिसका विरोध गुरसेवक और गुरप्रीत ने किया तो आढ़ती के साथ इनका विवाद हो गया।विवाद बड़ा तो आढ़ती ने गोलियां चला दी।गोली लगने के कारण गुरसेवक और गुरप्रीत दोनों घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

