*👉🏻 देओल नगर पार्क के पास महिला को मारा चाकू, एक व्यक्ति काबू* *👉🏻 एसीपी सतिंदर चड्ढा कर रहे मामले की जांच, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 15 सितंबर 2021-(प्रदीप भल्ला)- थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत पड़ते देओल नगर पार्क के पास एक व्यक्ति ने महिला को चाकू मार दिया।
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने एक व्यक्ति को काबू कर लिया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सतिंदर चड्डा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार देओल नगर पार्क के पास रहने वाली गुरप्रीत कौर को घर के बाहर ही एक व्यक्ति ने गले के पास चाकू मार दिया जिससे महिला घायल हो गई।
घायल महिला को पड़ोस में रह रहे व्यक्ति ने तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एक व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति के सिर से भी खून निकल रहा था और वह सही तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिससे बात स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि अभी तक तो यह भी पता नहीं चल पाया है कि महिला को इलाज के लिए किस अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया है।

