*👉🏻 डीजल चोरी के झूठे आरोप लगने से आहत होकर ड्राइवर और कंडक्टर चढ़े सैंकड़ों फुट ऊंची पानी की टंकी पर* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 07 दिसंबर 2020-(प्रदीप भल्ला)-डीजल चोरी के झूठे आरोप लगने से तंग होकर ड्राइवर और कंडक्टर पानी की टंकी पर चढ़ गए।
सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारी और पनबस मेंबर इकट्ठा हो गए और दोनों कर्मचारियों को नीचे आने के लिए कहने लगे। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टंकी पर चढ़े मुलाजिमों को नीचे उतारने के लिए प्रयास करने लगे। जानकारी देते हुए जालंधर डिपो नंबर 1 के पनबस मेंबर गुरप्रकार सिंह सोनू ने बताया की टंकी पर चढ़ने वाले मुलाजिम ड्राइवर अजीत सिंह और कंडक्टर मनजिंदर सिंह है।
दोनों कर्मचारियों पर रोडवेज के इंस्पेक्टर ने डीजल चोरी करने का आरोप लगाया है। सोनू ने बताया कि दोनों मुलाजिम कल से ही परेशान चल रहे थे क्योंकि वह तो बस को बैक कर सवारियां उतार रहे थे कि इंस्पेक्टर ने कहीं से डीजल की भरी हुई कैनी निकाली और दोनों पर डीजल चोरी के आरोप लगा दिया। इसी बात से आहत होकर ड्राइवर अजीत सिंह और कंडक्टर मनजिंदर सिंह बस स्टैंड में लगी हुई सैकड़ों फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस कर्मी और रोडवेज मुलाजिम टंकी पर चढ़े हुए मुलाजिमों को नीचे आने के लिए समझा रहे थे।

