*👉🏻 डॉ. सुरिंदर पाल ने मांगी कांग्रेस से जालंधर लोक सभी की टिकट*

जलंधर,17 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)-आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर डाक्टर सुरिंदर पाल भगत ने कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब के जलंधर लोक सभा क्षेत्र से टिकट के लिए अपनी दावेदारी
पेश की है। पंजाब कांग्रेस सेवा दल के ऑर्गनाइजर सचिव सुरिंदर पाल भगत ने इस बारे पंजाब कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में अपना आवेदन दाखिल कर दिया है। पेशे से डाक्टर और समाजसेवी डाक्टर सुरिंदर भगत ने आज पंजाब प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वह लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए है। जालंधर इलाके से सबंधित होने के नाते उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने बताया कि इस रिजर्व सीट के लिए उनकी बिरादरी को अभी तक प्रतिनिधत्व करने का मौका नहीं मिला है। शायद जानकारी के अभाव में ऐसा हुआ है। रिजर्वेशन के अधीन कुल 39 जाति आती है,मगर अभी तक केवल दो या तीन जातिओं को छोड़ कर बाकि जाति के लोगो को आगे आने का मौका नहीं मिला है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि जलंधर से स्पोर्टस,चमड़ा और सर्जिकल उत्पादों का दुनिया भर में निर्यात किया जाता है। मगर यह इलाका पंजाब के बाकी शहरों के मुकाबले आज भी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि पंजाब में किसानो के मौजूदा हालातों को सुधारने के लिए छोटे किसानो को खास कर्जे के लिए बेंको द्वारा तंग नहीं किया जाना चाहिए । सरकार को चाहिए के बैंको को निर्देश दे कि वह कर्ज वसूली के नाम पर किसानों को सीधे तौर पर परेशान न करे उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी हाईकमान उनको टिकट देती है तो वह लोगो कि उम्मीदों पर खरे उतर करइलाके के विकास पर ध्यान देंगे और इलाके कि समस्याओं को हल करवा कर चहमुखी विकास करवाएं। डाक्टर भगत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उनके के आवेदन पर गौर करेगी और इलाके से लोगो कि सेवा का मौका देगी।