पुलवामा के बाद अब बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

नई दिल्ली(हैडलाइन ब्यूरो)जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले स्थित सोपोर के वारपोरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक फिर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. आतंकवादियों की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका सेना के जवान जवाब दे रहे हैं. पुलवामा हमले के बाद से यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले पुलवामा में एनकाउंटर हुआ था.
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमला किया था, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके दो दिन बाद पुलवामा में ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हुआ था, जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए थे. इस दौरान सेना के जवानों ने दो आतंकवादी को ढेर कर दिए थे. शुक्रवार सुबह फिर एक बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू है.
