टोटल धमाल’ ने सिनेमाघरों मे मारी धमाकेदार एंट्री, हिट एक्टरों ने मिलकर दी सुपरहिट कॉमेडी
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और धमाल गैंग की पूरी स्टारकास्ट के अभिनय से सजी हुई फिल्म टोटल धमाल इंडिया के सिनेमाघरों मे आज रिलीज हो रही है। लेकिन इंडिया मे रिलीज होने से पहले ये फिल्म ओवरसीज के सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी। वैसे ओवरसीज मे टोटल धमाल का फर्स्ट शो रात के 11 बजे से शुरु था। यानि कि इंडिया मे देखने से पहले फिल्म को ओवरसीज मे देखा गया है। जिसकी वजह से फिल्म का रिव्यू भी हो चुका है और फिल्म समीक्षकों से इस कॉमेडी फिल्म को 4 स्टार की रेटिंग मिली है।
फिल्म मे फिल्म की पूरी स्टारकास्ट 50 करोड़ का बैग खोजते हुए नजर आयेंगे। वैसे पैसे की लालच इन सभी कलाकार को कई मुश्किलों मे भी डालता है। पैसों से भरे इस बैग को पाने के लिए पूरी स्टारकास्ट चार भाग मे बंट जाते है और ये वादा करते है कि जिस भी टीम के हाथ 50 करोड़ का बैग लगा वो बैग उसका हो जायेगा। इसके बाद सभी जनकपुर के लिए निकल जाते है। ये फिल्म कॉमेडी और रोमांच से भरपूर है।
फिल्म मे पैसों के लिए सभी कलाकार अपनी जिंदगी को ही मुश्किल मे डाल देते है। लेकिन मुश्किल की घड़ी मे किस तरह से कॉमेडी का तड़का लगता है, यह टोटल धमाल फिल्म मे बाखूबी देखने को मिल रहा है। वैसे फिल्म मे कई ऐसे मौके भी आते है, जब दर्शक हंसने पर मजबूर हो जायेंगे। टोटल धमाल मे कॉमेडी के साथ फिल्म के गाने भी हाई वैल्यूम से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। उनकी सीरिज मे पुराने एक्टरों के साथ अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, जॉनी लीवर, ईशा गुप्ता जैसे कलाकार भी धमाल सीरिज से इस बार जुड़े हुए है।
