*👉🏻 पुलिस ने नहीं पहुंचने दिया ठेका मुलाज़िमों को विधायक रिंकू के घर* *👉🏻 विधायक रिंकू से सीएम साथ बैठक करवाने की मांगी लोहड़ी*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/टिंकू पंडित)- ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक सुशील रिंकू के घर के बाहर पीपेे खड़काने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने उन्हें विधायक के घर तक पहुंचने ही नहीं दिया। विधायक के घर से पहले ही चौक में पुलिस ने बैरीकेट लगा रास्ता बंद कर दिया था। इसलिए ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्य वहीं पीपे खड़का कर रोष जाहिर करने लगे। कुछ समय बाद विधायक रिंकू मौके पर पहुंचे और ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के सदस्यों से मेमोरेंडम लिया। मुलाजिमों ने विधायक से कहा कि 10 महीने हो गए हैं कांग्रेस की सरकार बने हुए लेकिन उनकी मांगें मानने की बात तो दूर आज तक उनकी मुख्यमंत्री से मीटिंग तक नहीं करवाई गई। मुलाजिमों ने कहा कि आप से आज लोहड़ी के त्यौहार पर यही मांगते हैं कि उनकी बात सीएम तक पहुंचाई जाए और उनके साथ बैठक करवाई जाए। इस मौके पर आशीष जुलाहा, हरजिंदर सिंह, इमरान, गगन शर्मा, रमेश कुमार, शोभित भगत, गौरव, सरवन सिंह व कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

