*👉🏻 भगवान हनुमानजी को गालियां देने वाले रिटायर्ड एसपी शिंदरपाल की गिरफ्तारी को लेकर शिव सेना हिन्द खोलेगी मोर्चा:ईशान्त शर्मा* *👉🏻 रिटायर्ड एसपी शिंदरपाल को गिरफ्तार नही किया तो शिव सेना हिन्द लुधियाना के डुगरी थाने के बाहर करेगी विशाल धरना प्रदर्शन : ईशान्त शर्मा 👇🏻*
जालन्धर, 15 जनवरी 2021-(एच.ई)-शिव सेना हिन्द की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष सोहित शर्मा और पंजाब वाईस प्रधान मोहित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस मौके विशेष तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा ईशान्त शर्मा उपस्थित हुए।
इस मौके करोड़ो हिदुओं के आराध्य भगवान श्री हनुमान जी को गालियां देने वाले रिटायर्ड एसपी शिंदरपाल के खिलाफ ईशान्त शर्मा ने जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड एसपी शिंदर पाल की गन्दी करतूत से हिन्दू स्मगठनों में भारी आक्रोश पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश बख्शी की शिकायत के बाद रिटायर्ड एसपी शिंदर पाल के खिलाफ धारा 295 के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। लेकिन बेहद दुखद बात ये है कि अभी तक हिन्दू विरोधी शिंदर पाल की गिरफ्तारी नही की गई है। शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत रिटायर्ड एसपी शिंदर पॉल की गिरफ्तारी नही की गई तो शिव सेना हिन्द कई हिन्दू संगठनों के साथ सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर शिंदर पाल को सलाखों के पीछे नही पहुंचाया तो शिव सेना हिन्द डुगरी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि शिंदर पाल सिंह जैसे लोगों को पुलिस को तुरन्त गिरफ्तार करना चाहिए क्यों कि ऐसे लोग ही धर्म के नाम पर जहर घोल कर दंगे करवाने की साजिशें करते है। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिन्द पंजाब में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेगा। जो कि हिन्दू धर्म के खिलाफ कोई भी दुष्कृत्य करेगा उस हिन्दू विरोधी को शिव सेना हिन्द सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि एसपी शिंदर पाल ने FIR दर्ज होते ही परिवार के साथ हनुमान जी के मंदिर पहुंच कर अपनी भूल के लिए माफी मांगी है। मंदिर के पुजारी ने तो आरोपी को माफ करने की बात कही है, पर हिंदू संगठन इस किसी कीमत पर शिंदरपाल को माफ नही करेंगे । शर्मा ने कहा कि शिंदरपाल ने भगवान हनुमान जी को गालियां देकर पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत की हैं। इस लिए हम शिंदरपाल को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर ही रहेंगे।
