*👉🏻 पूर्व डीजीपी शशिकांत मानहानि केस में बरी*
जालंधर,11 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- पूर्व डीजीपी शशीकांत को आज माननीय अदालत ने मानहानि केस में बरी करार दिया है। गौरतलब है कि पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कुछ साल पहले एक प्रेस वार्ता दौरान कुछ नेताओं पर नशा तस्करों के साथ संबंध होने का दावा किया था। जिसके बाद जिम्मी कालिया ने पूर्व डीजीपी शशीकांत पर उनकी छवि खराब करने का दोष लगाते हुए मानहानि का दावा किया था। इसी मामले में आज माननीय अदालत ने पूर्व डीजीपी शशीकांत को बरी करार दिया है।
