*👉🏻 भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान कमल शर्मा का निधन* *👉🏻 इस खबर सम्बंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
चंडीगढ़,27 अक्तूबर 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-दीवाली का त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आता हैhref=”http://headlineexpress.in/wp-content/uploads/2019/10/IMG-20191026-WA0011.jpg”>
लेकिन आज दीवाली की सुबह भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखभरी रही। आज सुबह भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान कमल शर्मा का हार्ट अटैक आने के कारण निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। कमल शर्मा रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे कि उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ।
तुरंत ही उन्हें पहले फिरोजपुर और उसके बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। कमल शर्मा की मौत की खबर फैलते ही भाजपा में शोक की लहर फैल गई। कमल शर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के इंसान थे और भाजपा में वह सक्रिय नेता रहे हैं। उनकी मौत से पंजाब भाजपा कार्यकारिणी को गहरा सदमा लगा है।