*👉🏻 पीसीआर मुलाजिमों से मारपीट करने वाला एक और आरोपी काबू* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,07 फरवरी 2020-(प्रदीप भल्ला)- पीसीआर मुलाजिमों से मारपीट करने वाले एक और आरोपी को थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर बलकार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी 2020 शाम 6:50 पर सिक्का चौक के पास राहुल अरोड़ा नामक व्यक्ति को तीन युवक पीट रहे थे। जिसे छुड़ाने के लिए पीसीआर टीम में शामिल लेडी कांस्टेबल किरनजीत कौर और पुरुष कांस्टेबल सुखवंत सिंह गए तो आरोपियों ने दोनों के साथ बदतमीजी और मारपीट की। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ मनी लिबड़ा को पहले गिरफ्तार कर लिया था। आज पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरा आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी मोहल्ला उच्चा सुराजगंज फुटबॉल चौक नजदीक स्थित पुरानी जेल के पिछली तरफ घूम रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपी लाडी पर पहले भी अलग-अलग थानों में 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।