*👉🏻 पुलिस कमिश्नर ने मुलाज़िमों को किया सम्मानित*
जालंधर,22 नवंबर-(भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पिछले दिनों शहर में हुए मर्डर केस को हल करने वाले पुलिस मुलाजिमों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा,डीसीपी परमवीर सिंह परमार व डीसीपी गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे। एआईजी की माता के मर्डर केस और आरसीएमपी के मालिक से हुई लूट के केस को हल करने वाले सीआईए स्टाफ के प्रभारी अजय सिंह सहित केस के साथ जुड़े अन्य मुलाजिमों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीपी भुल्लर ने पुलिस मुलाज़िमों की हौंसला अफ़जाई की और आगे भी पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।
