आईपीएल के हर मैच से कितने करोड़ की कमाई करती है पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा
विश्व की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है इसलिए आज हम आपको आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले है. आपको बता दें किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अभी तक खेले गए आईपीएल के सभी सीजन में से एक बार भी आईपीएल का खिताब नही जीता है. इस साल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की कप्तानी भारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन कर रहे है.
वही किंग्स इलेवन पंजाब के पास क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी है जो अपने दम पर अकेले ही अपनी टीम को मैच जीता सकते हैं. आपको बता दें किंग्स इलेवन पंजाब टीम के चार मालिकों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का भी नाम शामिल है प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब टीम में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी है. प्रीति जिंटा आईपीएल में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए लगभग हर मैच के दौरान मैदान पर जरूर नजर आती है.
आपको बता दें बीसीसीआई आईपीएल से हर साल करीब चार हज़ार करोड़ रुपए के की कमाई करता है जिसका 40 प्रतिशत हिस्सा आईपीएल की सभी टीमो को बराबरी के साथ वितरित किया जाता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई से हर टीम को मिलने वाली यह धनराशि 230 से 250 करोड़ रुपए तक होती है इसके अलावा हर टीम ड्रेस पर लगने वाले विज्ञापन व टिकट से भी 50 से 70 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं. यदि इन सभी आकड़ो को जोड़ा जाए तो हर टीम आईपीएल में 300 करोड़ रुपए तक की कमाई आराम से कर लेती है.
जिसमे से वह करीब 100 करोड़ रुपये खिलाड़ियों पर भी खर्च करती हैं यदि प्रति मैच कमाई की बात करे तो हर टीम आईपीएल में हर मैच से 14 से 16 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं. वही किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की कमाई की बात करें तो वह आईपीएल के हर मैच से लगभग 2 से 3 करोड़ रुपए की कमाई आराम से कर लेती है क्योंकि इस टीम में उनकी हिस्सेदारी 23 प्रतिशत है.




