*👉🏻 ऑस्ट्रेलिया से लौट युवक ने मौत को लगाया गले*
जालंधर,25 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते अंबेडकर नगर में रहने वाले 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। थाना बस्ती बावा खेल के एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि मृतक युवक अभिषेक सलन पुत्र लेट जगदीश कुमार 20 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। मृतक युवक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जांच दौरान पता चला है कि मृतक युवक के किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग थे। इन्हीं कारणों से वह परेशान था और परेशानी में आज उसने पंखे के साथ फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।



