*👉🏻 संतोख चौधरी नहीं कर पाए विधायकों को एक जुट* *👉🏻 स्वागत में नहीं पहुंचे विधायक सुशील रिंकू और परगट सिंह*
जालंधर,4 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर लोक सभा से कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद जालंधर पहुंचे चौधरी संतोख सिंह विधायकों को एकजुट करने में सफल नहीं हो पाए। रेलवे स्टेशन पर चौधरी संतोख सिंह का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठे हुए थे। जिनमें विधायक राजेंद्र बेरी और विधायक बावा हेनरी के इलावा बाकी दोनों विधायक परगट सिंह और सुशील रिंकू नहीं पहुंचे। संतोख चौधरी को खुली जीप में खड़ा कर रोड शो निकाला गया। रोड शो में भी कार्यकर्ताओं ने कोई
खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसे देखकर साफ पता चलता था कि चौधरी को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में विरोध पैदा हुआ है। संतोख चौधरी के साथ उनके बेटे विक्रम चौधरी और विधायक राजिंदर बेरी जीप में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। लेकिन विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी,
पूर्व जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया के इलावा कई कांग्रेसी नेता इस स्वागत समारोह और रोड शो से दूर रहे। जो चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
