*👉🏻 ढाई किलो अफीम सहित एक काबू* *👉🏻 फगवाड़ा गेट से एलईडी चुराने वाला भी काबू*

जालंधर,27 जनवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- कमिश्नरेट पुलिस ने ढाई किलो अफीम और फगवाड़ा गेट से बीते दिनों एलसीडी चुराने वाले आरोपी काबू किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एडीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित लंबा पिंड चौक गश्त पर थे। इसी दौरान हरदीप नगर की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसने हाथ में थैला पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देख व्यक्ति घबरा गया और थैला फैंक वापस भागने लगा। पुलिस पार्टी ने तुरंत व्यक्ति को काबू कर थैले की तलाशी ली तो उसमें से ढाई किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र बख्तावर सिंह निवासी विर्क कॉलोनी गांव रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी प्रकार पुलिस ने बीते दिनों फगवाड़ा गेट से एलसीडी चुराने वाले आरोपी दलजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी फगवाड़ा जिला कपूरथला को काबू कर उसके पास से चोरी की गई एलसीडी और बैटरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

