*👉🏻 250 पेटी चुनावी शराब बरामद*
जालंधर,24 दिसम्बर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- थाना गोराया की पुलिस ने 250 पेटी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एएसआई हरप्रीत सिंह चौकी इंचार्ज दोसांझ कलां थाना गोराया को सूचना मिली थी कि एमएस हैप्पी बिल्डिंग मैटेरियल की चारदीवारी के अंदर भारी मात्रा में शराब पड़ी हुई है। यह शराब पंचायती चुनाव से पहले बांटी जाएगी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एएसआई हरप्रीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर एमएस हैप्पी बिल्डिंग मैटेरियल के अंदर से 250 पेटी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने बिल्डिंग मटेरियल के मालिक हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र जरनैल सिंह निवासी दोसांझ कलां पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

