*👉🏻 इनोवेटिव फिनशिंग स्कूल छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करेगा – प्रो. सलारिया* *👉🏻 12 अगस्त को होगा इनोवेटिव फिनशिंग स्कूल का उद्घाटन*
जालंधर,10 अगस्त-(प्रदीप भल्ला)-हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन के सही कहा था कि शिक्षक देश के
सर्वश्रेष्ठ दिमाग होने चाहिये इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जालंधर शहर में एक इनोवेटिव
फिनशिंग स्कूल आरंभ कर रहे हैं। जिसमें पंजाब के युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के
उदेश्य से शुरु किया जा रहा है। यह विचार प्रो.आर.एस.सलारिया ने पत्रकारों से बातचीत दौरान रखे।
प्रो.आर.एस सलारिया ने बताया कि हमारे इनोवेटिव फिशिंग स्कूल का उदघाटन 12 अगस्त
को होगा। इस अवसर पर शहर के नहीं बल्कि पंजाब प्रदेश से बुद्धिजीवी पहुंच रहे हैं। उन्होनें
कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारे स्कूल के छात्रों को पर्याप्त रोजगार के अवसर मिल सकें खास
करके आईटी क्षेत्र में। प्रो. सलारिया ने बताया कि स्कूल में छह ट्रेक्स के आधार पर छात्रों को
ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें आईटी इंडस्ट्री, कोम्पीटेटिव परीक्षाएं, इंगलिश, गणित संकाय,
सशक्तिकरण,मानवीय मूल्यों और पेशेवर आचार विचार।
प्रो. सलारिया ने बताया कि पहले तीन ट्रैक्स छात्रों को सरकारी एवं कॉरपोरेट क्षेत्र में उपयुक्त
रोजगार हासिल करने में मदद करेगा। यही तीन ट्रैक्स छात्रों को कम्पीटेटिव परीक्षाओं में सफल
बनाएगें और अंग्रेजी भाषा में कुशल बनाएंगे। चौथे ट्रेक्स में छात्रों को गणित की बरीकियों के
बारे जानकारी दी जाएगी। गणित जो कि इंजीनियरिंग की शिक्षा की रीढ़ की हड्डी है। बाकी
ट्रेक्स में संस्थान समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर समाज में पनपना रही समाजिक
बिमारियों को समाप्त करने का प्रयत्न करेगा। प्रो. सलारिया ने कहा कि फिनशिंग स्कूल देश के
बड़े बड़े विश्वविद्यालयों को साथ मिलकर अपनी फैक्लिटी को ट्रेंड करेगा। संक्षेप में कहे तो
फिनशिंग स्कूल छात्र को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
प्रो.आर.एस.सलारिया आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं जो कि पिछले कई वर्षों से पंजाब के
बड़े शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं ।
