*👉🏻 कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचे मुख्यमंत्री पंजाब*

जालंधर,22 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- कांग्रेस पार्टी द्वारा जालंधर लोकसभा की टिकट ना दिए जाने से नाराज चल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी को मनाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके घर पहुंचे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहिंदर सिंह केपी से बातचीत की और उन्हें जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह का साथ देने के लिए मना लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के साथ मौजूदा कांग्रेसी उम्मीदवार चौधरी
संतोख सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी, मौजूदा विधायक व कार्यकर्ता नामांकन दाखिल करने के लिए डीसी कंपलेक्स में जाने के लिए निकल गए। गौरतलब है कि जालंधर से चौधरी संतोख सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रहे मोहिंदर सिंह केपी के कारण जालंधर की राजनीति में भूचाल आ गया था। जिस कारण कांग्रेस पार्टी जालंधर के कार्यकर्ता अलग-अलग खेमों में बट गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा
आज केपी के घर पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी में एकजुटता बन गई। जिस कारण चौधरी संतोख सिंह का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है।