*👉🏻 कुंवारी माँ की करतूत !, कूड़े में मिला नवजात बच्ची का शव*
जालंधर,11 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। जब किसी कुंवारी मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद उसे मरने के लिए कूड़े में फेंक दिया। थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत आते कोट पक्षियां इलाके में कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। जानकारी के अनुसार तरुण नामक युवक घर से काम पर जाने के लिए निकला तो कोट पक्षियां इलाके में कूड़े के ढेर पर उसकी नजर पड़ी। जैसे ही तरुण ने कूड़े के ढेर में देखा तो उसे एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया। नवजात बच्ची का शव कूड़े में पड़ा होने की बात फैलते ही इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और थाना डिवीजन नंबर 4 को सूचित किया। सूच
ना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
