*👉🏻 चोरी के रिवॉल्वर सहित गिन्दा मल काबू* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 17 फरवरी 2021-(एच.ई)-थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दा को चोरी के रिवाल्वर और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि 11-03-2018 को गिरधारी लाल चावला निवासी जालंधर विहार ने शिकायत दी थी कि उनकी गणपति सरिया नामक दुकान से एक बैग चोरी हो गया है जिसमें उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर,रुपये और जरूरी कागज़ात है। जिसके बाद उन्होंने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि गुरविंदर सिंह उर्फ गिन्दा मल पुत्र सतनाम निवासी न्यू दशमेश नगर जोकि बस्ती शेख सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के पास मौजूद है और उसके पास एक अवैध रिवाल्वर भी है। इसी सूचना पर पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए तुरंत छापेमारी कर आरोपी गिन्दा मल को चोरी के रिवाल्वर और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
